Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशअभियान चलाकर बिजली कंपनी ने जुटाए पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र

अभियान चलाकर बिजली कंपनी ने जुटाए पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नवंबर एवं दिसंबर माह के दौरान अभियान चलाकर 14400 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। इन पेंशनरों को समय पर पेशन राशि मिलने में सुविधा होगी। इस दौरान बुजुर्ग पेंशनरों ने फेस एप का भी भरपूर उपयोग किया और घर बैठे निःशुल्क ही तकनीकी तौर पर जीवन प्रमाण पत्र विद्युत कंपनी को भेज दिया।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि कार्मिकों एवं पेंशनरों की मदद के लिए प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के आदेशानुसार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी क्षेत्र में करीब 15150 पेंशनर हैं, इन्हें जनवरी से दिसंबर 2025 की पेंशन राशि प्रदान करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र के लिए नवंबर एवं दिसंबर में अभियान चलाया गया। कंपनी के कार्मिकों, कर्मचारी संघ, पेंशनर संघ, लेखाधिकारियों इत्यादि की मदद ली गई। इसी के परिणाम स्वरूप 26 दिसंबर तक 14400 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। इन्हें आगामी एक वर्ष तक की पेंशन राशि समय पर प्राप्त हो सकेगी।

मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि फेस एप से 4800 पेंशनरों ने जीवन प्रमाण पत्र कंपनी को तकनीकी तौर पर उपलब्ध कराया। इसमें पेंशनर को फेस एप पर जाकर ओटीपी प्राप्त करना होता है, फिर कैमरा ऑन कर पलक झपकाना होता है। इससे तकनीकी तौर पर जीवित होने का प्रमाणीकरण स्वमेव हो जाता है। यह सूचना फेस एप से पेंशनर की संख्या के आधार पर एवं पेशन देने वाली संस्था बिजली कंपनी को सीधे प्राप्त हो जाती है।

प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग पेशनरों की मदद के लिए केंद्रीय दावा प्रकोष्ठ पोलोग्राउंड पर विशेष व्यवस्था हैं। यहां बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर भी आसानी से उपलब्ध हैं, यहां भी नियमित रूप से प्रमाणीकरण किया गया। इस व्यवस्था में संयुक्त सचिव संजय मालवीय एवं टीम ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया।

Related Articles

Latest News