Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्‍यमंत्री जन-कल्‍याण अभियान: गुरूवार को जबलपुर की 44 ग्राम पंचायतों में लगाये...

मुख्‍यमंत्री जन-कल्‍याण अभियान: गुरूवार को जबलपुर की 44 ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप केन्‍द्र और राज्‍य शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्‍यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्‍य से चलाये जा रहे मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत गुरूवार 9 जनवरी को जिले की 44 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

ग्राम पंचायत स्‍तर पर लगाये जा रहे इन शिविरों के माध्‍यम से विभिन्‍न विभागों की 34 हितग्राही मूलक योजनाओं एवं 11 लक्ष्‍य आधारित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जायेगा तथा 63 सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

जिला पंचायत से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत गुरूवार 9 जनवरी को जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत पडरिया, महुआखेड़ा, कुंवरपुर, पौड़ी (छापरी), जटवा, रियाना एवं ककरहटा में शिविर लगाये जायेंगे।

जनपद पंचायत शहपुरा में ग्राम पंचायत धरती कछार, धरमपुरा, कुटरी, बेलखेड़ी, मेरेगांव, गुबराकला एवं पावला में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जनपद पंचायत कुंडम में ग्राम पंचायत टिकरिया, धनवाही, फिफरी, गुरैया, खिन्‍हा एवं भजिया में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

जनपद पंचायत मंझौली में ग्राम पंचायत खलरी, पटोरी, मझगवा, नंदग्राम, पोंडा, खिन्‍नी एवं कोनी कला में शिविर लगाये जायेंगे।

जनपद पंचायत सिहोरा के ग्राम पंचायत रमखरिया, खजुरी, गनहरू, कछपुरा एवं गांधीग्राम में शिव‍िर आयोजित किये जायेंगे।

जनपद पंचायत पनागर में ग्राम पंचायत निपनिया, घाना, लीटी, मटामर एवं बम्‍हनौदी में शिविर लगाये जायेंगे।

इसी प्रकार जनपद पंचायत जबलपुर में ग्राम पंचायत तुनिया, देवरी बसनिया, पिपरिया कला, चारघाट, मलारा, बल्‍हवारा एवं कैलवास में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Related Articles

Latest News