Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने लागू की ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को नहीं...

बिजली कंपनी ने लागू की ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया, उपभोक्ताओं को नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर

क्या आपको बिजली बिल के संबंध में कोई शिकायत है? अगर हॉं, तो अब न तो बिजली कार्यालय जाना पडेगा और न ही शिकायत हल होने में लगने वाले समय से परेशान होने की जरूरत है।

अब मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी सभी शिकायतों को हल करने के लिए ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया लागू कर दी है।

अब उपभोक्‍ताओं की बिल संबंधी शिकायत के संबंध में htpp://portal.mpcz.in पर ऑनलाइन आवेदन करने पर उसका हल किया जाएगा। इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आईटी अनुभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दी है।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अब उपभोक्ताओं की आकलित खपत, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होने संबंधी इत्यादि शिकायतों को निर्धारित समयावधि में हल किया जाएगा। इससे उपभोक्‍ताओं का समय भी बचेगा और कंपनी की पारदर्शी सेवा का लाभ भी मिल सकेगा।

Related Articles

Latest News