Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशविद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों में 62 प्रतिशत की कमी- सतत मॉनिटरिंग, नए...

विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों में 62 प्रतिशत की कमी- सतत मॉनिटरिंग, नए कार्यों एवं मैंटेनेंस से आया बदलाव

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति के लिए सघनतम प्रयास किए जा रहे हैं। आपूर्ति व नए कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, मैंटेनेंस इत्यादि से आपूर्ति संबंधी शिकायतों में सतत कमी आ रही है।

इसके तहत 26 दिसंबर की तुलना में 27 जनवरी को प्राप्त आपूर्ति संबंधित शिकायतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 26 दिसंबर को जहां कंपनी क्षेत्र  मालवा निमाड़ के 15 जिलों में आपूर्ति संबंधी कुल शिकायतें 7000 के करीब थी, वहीं 27 जनवरी को आपूर्ति संबंधित शिकायतें मात्र 2645 ही दर्ज हुई हैं। इस तरह करीब 62 प्रतिशत शिकायतें कम हुई हैं। 

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह के मार्गदर्शन में एक ओर जहां आपूर्ति व्यवस्थाएं चाकचौबंद की गई है, वहीं शिकायत निवारण प्रक्रिया को भी जीरो टालरेंस पर रखा गया हैं। इन्हीं दोनों कारणों से जहां एक ओर शिकायतों में कमी परिलक्षित हो रही है, वहीं जो शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनका भी त्वरित निदान हो रहा है। इसी कारण कंपनी क्षेत्र में उपभोक्ता फीडबैक संतुष्टि का प्रतिशत 98 से 99 हैं।

मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी का ऊर्जस एप भी उपभोक्ताओं के लिए मददगार बना हुआ हैं। यह माह में औसतन 450 से 460 उपभोक्ताओं की मदद करता हैं। ऊर्जस एप को स्मार्ट फोन में डाउन लोड कर बिजली सेवाओं को आसानी से प्राप्त किया जा सकता  

इस तरह ऊर्जस का प्रयोग

– स्मार्ट फोन पर ऊर्जस एप डाउन लोड किया जाए

– अपने बिजली खातें का नंबर दर्ज कर सतत अपडेट लें

– शिकायत या समस्या होने पर एप के विकल्प में दर्ज करें

– शिकायत समाधान की स्थिति का समय पर पता चलेगा

– कॉल सेंटर के कर्मचारी समाधान की पुष्टि भी करेंगे

Related Articles

Latest News