मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों को शीघ्रलेखक, कार्यालय सहायक, परीक्षण सहायक एवं सुरक्षा सैनिक संवर्ग के कुल 71 कार्मिकों को 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करते हुए आदेश जारी किए गए।
कंपनी द्वारा जारी आदेश में शीघ्रलेखक के पद का 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ पाने वाले कार्मिकों में 6 कार्मिक शामिल है, कार्यालय सहायक पद का 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ पाने वाले कार्मिकों में कुल 40 कार्मिक शामिल है।
वहीं परीक्षण सहायक के पद का 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ पाने वाले कार्मिकों में कुल 12 कार्मिक शामिल है, इसके अलावा सुरक्षा सैनिक पद का 35 वर्षीय समयमान वेतनमान का लाभ पाने वाले कार्मिकों में 13 कार्मिक शामिल है।











