Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशसिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में तैयार होंगे 6 नए ग्रिड

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में तैयार होंगे 6 नए ग्रिड

मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार सिंहस्थ-2028 के कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ किए जाना हैं। इसी के मद्देनजर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ज्योति नगर उज्जैन में महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हुई।

इसमें कंपनी के इंदौर मुख्यालय से निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार एवं मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इसमें ट्रांसमिशन कंपनी से सामंजस्य स्थापित कर त्रिवेणी विहार और चिंतामण हासमपुरा नामक क्षेत्रों में 132 केवी ग्रिडों का कार्य प्रारंभ कराने और विद्युत वितरण कंपनी के चारधाम, नानाखेड़ा, सदावल और वाल्मीकि धाम में चार नए ग्रिडों का निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ करने पर विचार विमर्श हुआ।

उज्जैन क्षेत्र के मुख्य अभियंता बीएल चौहान. अधीक्षण यंत्री पीएस चौहान, अधीक्षण यंत्री सिविल हिमांशु दुबे के साथ ही अन्य अधिकारी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने विद्युत वितरण कंपनी के प्रस्तावित 33/11 केवी के ग्रिडों के लिए चिन्हिंत स्थानों का भी दौरा किया।

Related Articles

Latest News