मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एवं मप्रपक्षेविविकं में करीब 40 वर्ष तक सेवाएं देने वाले एवं तकनीकी शाखा में पदस्थ मौजूदा कार्यपालन यंत्री एसएस रघुवंशी की सेवानिवृत्ति पर कंपनी के पोलोग्राउंड स्थित मुख्यालय में शुक्रवार की शाम विदाई समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, वरिष्ठ अधिकारीगण एसएस वर्मा, निर्मल शर्मा, अंतिम जैन, संजय मालवीय, तरूण उपाध्याय, पवन जैन, सुखविंदर सिंह अस्सी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
वक्ताओं ने एसएस रघुवंशी की समर्पित भावना के साथ की गई सेवा, त्याग की तारीफ भी की।











