Homeराष्ट्रीयGold Price Today: लगातार तीसरे दिन आज भी सस्ता हुआ सोना, चांदी...

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन आज भी सस्ता हुआ सोना, चांदी कीमत में भी बड़ी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 1 मार्च को लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है और आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 86,830 रुपये से लेकर 86,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 79,590 रुपये से लेकर 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में भी 1000 रुपये की गिरावट है और आज चांदी 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 86,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 86,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News