Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशड्यूटी जा रहा लाइनमैन सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर घायल, TKS की...

ड्यूटी जा रहा लाइनमैन सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर घायल, TKS की तत्काल सहायता राशि देने की मांग

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन 4 मार्च को लाइनमैन दिवस मना रहा है, जिसमें लाइनमैनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन के द्वारा गंभीर रूप से घायल लाइनमैन विजय पटेल को इलाज के लिए तत्काल सहायता राशि प्रदान कर लाइनमैन दिवस की उपयोगिता को साबित किया जाना चाहिए। लाइनमैन का जीवन बचाना ही लाइनमैन का सही मायने में सम्मान होगा।

हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर ग्रामीण सर्किल के जबलपुर डिविजन में पदस्थ लाइन कर्मी विजय पटेल रोजाना की भांति ड्यूटी पर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में एक फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लाइन कर्मी जमीन पर आ गिरा।

Also Read:- Innova को जोरदार टक्कर देने आयी Powerful engine वाली Maruti Ertiga की धाकड़ 7 सीटर कार

हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को लाइन कर्मी विजय पटेल अपने निवास स्थान महाराजपुर से ड्यूटी पर जा रहा था। सुबह 10:30 बजे के आसपास जैसे ही वह शोभापुर फाटक के पास पहुँच लाइन कर्मी की मोटरसाइकिल में फोर व्हीलर गाड़ी ने जोरदार फोर व्हीलर गाड़ी के द्वारा टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही लाइन कर्मी सिर के बल सड़क पर गिर गया, जिस से उसके सिर और चेहरे में गंभीर चोट आ गई। सिर में चोट लगने से लाइन कर्मी बेहोश हो गया, राहगीरों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस को खबर करके बुलाया गया और तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा सीटी स्कैन करने पर पता चला है कि सिर के दोनों तरफ खून जम गया है और सूजन भी आ गई है। डॉक्टर के द्वारा परिवार को ऑपरेशन करने की सलाह दी गई है, जिसके लिए 190000 का एस्टीमेट दिया गया है।

संघ के शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपांकर, राजू नायडू, अमित मेहरा, महेश दुबे, पीएम मिश्रा, अमीन अंसारी आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से तत्काल सहायता राशि दिए जाने की मांग की गई है।

Innova को जोरदार टक्कर देने आयी Powerful engine वाली Maruti Ertiga की धाकड़ 7 सीटर कार

Related Articles

Latest News