Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कर्मियों ने सीखी सीपीआर एवं जीवन रक्षक तकनीक

बिजली कर्मियों ने सीखी सीपीआर एवं जीवन रक्षक तकनीक

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी एवं रेड क्रॉस सोसायटी व स्थानीय जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से मध्यप्रदेश में एमपी ट्रांसको के जिला मुख्यालयों में स्थित ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उप-संभागों, सब-स्टेशनों आदि में ‘सीपीआर एवं अन्य ऐसे ही जीवन रक्षक तकनीकों’ पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में एक प्रशिक्षण कार्यशाला एमपी ट्रांसको एवं छिंदवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के संयुक्त तत्वावधान में छिंदवाडा में आयोजित की गई।

चंदन गांव छिंदवाडा स्थित एमपी ट्रांस्को के कार्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला  में कंपनी के परीक्षण संभाग छिंदवाडा एवं अति उच्चदाब संधारण उपसंभाग छिंदवाडा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो को छिंदवाडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के डॉ. अश्विनी पटेल एवं डॉ. उमेश शिवहरे द्वारा व्यवहारिक और उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यपालन अभियंता दीपक पारधी एवं सहायक अभियंता सुश्री अंजु धुर्वे के सतत् प्रयासों से आयोजित कंपनी के कार्मिकों एवं समाज के लिए बहुउपयोगी एवं जीवनरक्षक इस कार्यशाला के सफल आयोजन में एमपी ट्रांसको के करीब 30 मेंटनेन्स, ऑपरेटिंग एवं सुरक्षा कर्मियों ने हिस्सा लिया। सीपीआर प्रशिक्षण हेतु उपयोग किये जाने वाले मानव पुतले एवं कुछ वीडियों की सहायता से सीपीआर तकनीक का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Latest News