Homeराष्ट्रीयचैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया निर्णय, भारतीय...

चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया निर्णय, भारतीय टीम करेगी बल्लेबाजी

दुबई (हि.स.)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मैच आज रविवार न्यूजीलैंड के खिलाफ है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

वहीं भारतीय टीम ने भी एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आराम दिया गया है और उनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

इस तरह भारतीय टीम चार स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। हार्दिक पांड्या दूसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Latest News