Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयश्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में दर्शन की अवधि में आज से...

श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में दर्शन की अवधि में आज से हुआ बदलाव

अयोध्या (हि.स.)। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होते ही सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि लगभग पहले जैसी कर दी है। आज से दर्शन के समय की नई व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।

तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के अनुसार अब प्रातः 4 बजे मंगला आरती होगी। उसके पश्चात 4:15 बजे से 6 बजे तक कपाट बंद रहेंगे। प्रातः 6 बजे श्रृंगार आरती और साढ़े 6 बजे से 11.50 बजे तक दर्शन होंगे, फिर 12 बजे तक पट बंद, राजभोग होगा।

इसके पश्चात 12 बजे भोग आरती और 12 से 12:30 बजे तक दर्शन फिर 1 बजे तक पट बंद रहेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6:50 बजे तक दर्शन के बाद 7 बजे तक पट बंद,भोग। 7 बजे संध्या आरती तदोपरांत 9.45 बजे तक दर्शन। ( 9:30 बजे डी-1 से प्रवेश बंद)। 9.45 बजे से 10 बजे तक पट बंद होकर, भोग अर्पित किया जाएगा। डॉ. मिश्र के अनुसार रात 10 बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है और 10:15 बजे शेष रात्रि के लिए पट बंद हो जाएंगे।

Related Articles

Latest News