Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरबसपा सुप्रीमों मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

बसपा सुप्रीमों मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। इससे पहले रविवार को हुई बैठक में उन्हें सभी पदों से मुक्त किया गया था। इसके बाद आकाश आनंद की प्रतिक्रिया के बाद बसपा प्रमुख ने यह निर्णय लिया है।

मायावती ने सोमवार दोपहर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रविवार को बसपा की आल-इण्डिया की बैठक में आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।

लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह उसके पछतावे व राजनीतिक परिपक्वता का नहीं, बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है। जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं।

बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेंट के हित में तथा कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Related Articles

Latest News