Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराजघाट जल विद्युत गृह ने लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट बिजली...

राजघाट जल विद्युत गृह ने लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया रिकार्ड

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के 45 मेगावाट क्षमता के राजघाट जल विद्युत गृह ने 26 वर्ष के इतिहास में प्रथम बार लगातार तीन वर्ष 100 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया।

राजघाट जल विद्युत गृह ने वर्ष 2022-23 में 125.6 मिलियन यूनिट, वर्ष 2023-24 में 104.55 मिलियन यूनिट व वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 101 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के जल विद्युत गृहों की कुल स्थापित क्षमता 915 मेगावाट है।

सर्वाध‍िक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज

राजघाट जल विद्युत गृह अशोक नगर में बेतवा नदी पर स्थि‍त है। इसकी प्रथम यूनिट 15 अक्टूबर 1999, द्वितीय यूनिट 29 सितंबर 1999 व तृतीय यूनिट 3 नवम्बर 1999 को स्थापित हुई थी। 45 मेगावाट की इस विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली बिजली में मध्यप्रदेश का अंश लगभग 60 फीसदी है और शेष बिजली उत्तरप्रदेश को प्रदाय होती है। राजघाट जल विद्युत उत्पादन ने 26 वर्ष के इतिहास में वर्ष 2005-06 में सर्वाध‍िक 142 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया था।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने राजघाट जल विद्युत गृह के समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि के लिए बधाई दी।

Related Articles

Latest News