Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरएमपी-राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार के लिए होली एवं समर स्‍पेशल ट्रेनें

एमपी-राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार के लिए होली एवं समर स्‍पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा होली एवं ग्रीष्मकाल के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर होली एवं ग्रीष्मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्‍येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मार्च से 25 जून, 2025 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्‍येक गुरुवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 मार्च से 26 जून 2025 तक चलेगी।

ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदांयू, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेरी, किच्छा, लालकुआ और हलद्वानी स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मार्च से 29 जून, 2025 तक चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 मार्च से 30 जून, 2025 तक चलेगी।

ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्‍या 09101 वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 16.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 से 29 मार्च, 2025 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09102 हरिद्वार-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.00 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 से 30 मार्च, 2025 तक चलेगी।

ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, डकनिया तलाव, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

काचीगुड़ा-मदार जंक्शनहोली स्पेशल ट्रेन

होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 07701/07702 काचीगुड़ा-मदार जंक्शन-काचीगुड़ा होली स्पेशल ट्रेन दो-दो ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रानी कमलापति स्टेशन से होकर गुजरेगी। 

गाड़ी संख्या 07701 काचीगुड़ा-अजमेर स्पेशल ट्रेन दिनांक 11 एवं 16 मार्च 2025 को काचीगुड़ा स्टेशन से रात 23:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रात्रि 22:45 बजे रानी कमलापति और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12:50 बजे मदार जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 07702 मदार जंक्शन-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 13 एवं 18 मार्च 2025 को मदार जंक्शन स्टेशन से सायं 16:05 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन प्रातः 05:00 बजे रानी कमलापति और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन भोर 04:00 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।

ठहराव

मलकाजगिरि, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुडकहेड़, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशीम, अकोला जंक्शन, शेगाँव, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, रानी कमलापति, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद एवं अजमेर।

कोच संरचना

2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी), 3 शयनयान श्रेणी एवं 2 जनरेटर कर ।

सोगरिया-निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा होली त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से सोगरिया से गाड़ी सं 02981/02982 सोगरिया-हजरत निजामुद्दीन-सोगरिया के मध्य होली स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में विभिन्न दर्जे के कुल 20 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 02981/02982 सोगरिया-हजरत निजामुद्दीन-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में द्विसाप्ताहिक रूप में सोगरिया से दिंनाक 13 एवं 15 मार्च को एवं हजरत निजामुद्दीन से दिंनाक 14 एवं 16 मार्च को 02-02 ट्रिप चलेगी। 

गाड़ी सं 02981 सोगरिया से गुरूवार व शनिवार रात 21.00 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर 22.33 बजे, गंगापुर सिटी 23.18 बजे, हिंडौन सिटी 23.50 बजे, बयाना 00.18 बजे, भरतपुर 00.53 बजे, मथुरा 02.00 बजे आगमन कर अगले दिन 04.55 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी। 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी सं 02982 हजरत निजामुद्दीन से शुक्रवार व रविवार सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर मथुरा 08.20 बजे, भरतपुर 08.53 बजे, बयाना 09.23 बजे, हिंडौन सिटी 09.48 बजे, गंगापुर सिटी 10.23 बजे, सवाई माधोपुर 11.13 बजे बजे आगमन कर दोपहर 13.10 बजे सोगरिया पहुँचेगी।  

रेलगाड़ी का ठहराव

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News