Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने किया सेवानिवृत्त लाइनमैन हरेन्द्र श्रीवास्तव का सम्मान

बिजली कंपनी ने किया सेवानिवृत्त लाइनमैन हरेन्द्र श्रीवास्तव का सम्मान

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के द्वारा विगत लाईनमैन दिवस पर कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स लाइन कर्मचारियों के साथ ही सेवानिवृत्त लाइनमैनों एवं मृत लाइन कर्मियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस समारोह में सेवानिवृत्त लाइनमैन एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव को बिजली अधिकारी एसके भागवतकर, एएस धुर्वे, केएल वर्मा, जीडी वासनिक एवं संजय अरोरा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संघ के एसके मौर्य, केएन लोखंडे, एसके शाक्य, शशि उपाध्याय, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, दशरथ शर्मा, अमीन अंसारी, मदन पटेल, पीएन मिश्रा, संदीप यादव, राजू नायडू आजाद सकवार, सुरेंद्र मेश्राम, जगदीश मेहरा, अमित मेहरा, संदीप दीपांकर, राहुल दुबे, किशोर धोंडेकर, प्रदीप पांडे, गणेश आदि ने हरेंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Latest News