मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर ग्रामीण सर्किल के जबलपुर डिविजन में पदस्थ नियमित लाइनमैन विजय पटेल 28 फरवरी 2025 को एक सड़क दुर्घटना में सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल लाइनमैन का इलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान लाइनमैन विजय पटेल की स्थिति अत्याधिक बिगड़ गई और आज 8 मार्च को लाइनमैन विजय पटेल की मृत्यु हो गई।
संघ के शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपांकर, राजू नायडू, अमित मेहरा, महेश दुबे, पीएम मिश्रा, अमीन अंसारी आदि ने मृत लाइन कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि मृत नियमित लाइनमैन विजय पटेल के आश्रित को बिना शर्त नियमित पद पर यथाशीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।











