Homeमध्य प्रदेशअख‍िल भारतीय विद्युत पावर ल‍िफ्ट‍िंग स्पर्धा में एमपी पावर ने जीते सात...

अख‍िल भारतीय विद्युत पावर ल‍िफ्ट‍िंग स्पर्धा में एमपी पावर ने जीते सात पदक

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल पावर ल‍िफ्ट‍िंग व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में एमपी पावर की टीम ने पावर ल‍ि‍फ्ट‍िंग स्पर्धा में दो स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

पिछले दिनों कोटा में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ल‍िम‍िटेड के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में एमपी पावर की पावर ल‍िफ्ट‍िंग की टीम सात पदक जीतकर तृतीय स्थान पर रही।

एमपी पावर के शैलेन्द्र श्रीवास ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 615 किलोग्राम भार उठाया और उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पावर लिफ्टर घोष‍ित किया गया। पावर ल‍िफ्ट‍िंग स्पर्धा में पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन की टीम विजेता व राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में एमपी पावर के शैलेन्द्र श्रीवास ने 83 किलोग्राम भार वर्ग व पृथ्वीराज चौधरी ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विशाल वर्मा 93 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रहे। एमपी पावर टीम की ओर से योगेश साहू ने 59 किलोग्राम भार वर्ग, नीरज चौहान 74 किलोग्राम भार वर्ग, अतुल समाध‍िया 105 किलोग्राम भार वर्ग व अफ़जल खान 120 किलोग्राम भार वर्ग से अध‍िक की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल हुए। टीम के मैनेजर प्रवीन कपूर व कोच राकेश स्वामी थे।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने एमपी पावर की पावर ल‍िफ्ट‍िंग टीम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related Articles

Latest News