Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द...

प्रधानमंत्री मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन’ देने की घोषणा

नई दिल्ली (हि.स.)। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने एक सामुदायिक कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान का वास्तविक अधिकारी बताते हुए प्रधानमंत्री रामगुलाम ने कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उनका देश के स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए धन्यवाद दिया।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति और उनकी पत्नी वीना को ‘ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड प्रदान किया। यह कार्ड भारत में आवाजाही की वीजा सुविधा प्रदान करता है और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को दिया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला को भी ओसीआई कार्ड प्रस्तुत किया था।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री रामगुलाम ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को अटलजी ने उन्हें और उनकी पत्नी को ओसीआई कार्ड देने का वादा किया था और व्यंग्य करते हुए कहा था कि इसकी केवल एक शर्त होगी कि उनके पति भारतीय राजनीति में शामिल नहीं होंगे।

Related Articles

Latest News