भगवान श्री परशुराम वंशज समिति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरेला ब्राह्मण समाज के पंडित रजनीश कुमार पाण्डेय को एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रतीक दुबे को नियुक्त किया गया है।
भगवान श्री परशुराम वंशज समिति संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे द्वारा समाज हित में कार्य करने वालों को समिति में नियुक्त किया जा रहा है।
भगवान परशुराम के वंशज पंडित अटल उपाध्याय, गोविंद दुबे, ज्ञानेश्वर ज्ञानू प्यासी, योगेश दुबे, नंदकिशोर उपाध्याय, योगेंद्र मिश्रा, रमेश गबलू तिवारी, अर्पित दुबे, शरद अवस्थी, अमित मिश्रा, अरविंद गुड्डा पाठक, राजा उपाध्याय, बृजेश दीक्षित, विष्णु तिवारी, सुधीर उपाध्याय, गोल्डी दुबे, मुकेश पांडे, नरेन्द्र उपाध्याय, विवेक शुक्ला, अरविंद दुबे ने बरेला भगवान परशुराम धाम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाइयां दी है।











