Friday, April 24, 2026
HomeTechnology6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP के दो कैमरों से साथ जल्द...

6,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP के दो कैमरों से साथ जल्द भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 60 Pro

Motorola Edge 60 Pro Launch: स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने भी ये कंफर्म किया है क‍ि Motorola Edge 60 Pro 30 अप्रैल को लॉन्‍च होगा।

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola Edge 60 Pro में 6.67-इंच का pOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया सकता है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

Motorola Edge 60 Pro की बैटरी

Motorola Edge 60 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Motorola Edge 60 Pro का कैमरा

Motorola Edge 60 Pro के बैक पैनल में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। सेल्फी के लिए पावरफुल फ्रन्ट कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro के कलर

Motorola Edge 60 Pro को दो कलर ऑप्शन डैजलिंग ब्लू और शैडो कलर में उतारा जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro की कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola Edge 60 Pro को भारत में 32,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा जा सकता है। 

Related Articles

Latest News