Monday, June 15, 2026
HomeTechnologyक्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge...

क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion 5G

भारत में लॉन्‍च किये गए Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, LPDDR4x रैम, मोटो AI फीचर्स और MLT 810 STD मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

Motorola Edge 60 Fusion के स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच के AMOLED 1.5K पैनटोन वैलिडेटेड पैनल वाला ड‍िस्‍पले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ मिलता है, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और वाटर टच को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है।

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स

Motorola Edge 60 Fusion के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट है, साथ ही स्मार्टफोन की मेमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। Motorola Edge 60 Fusion में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ IP69/IP68 अंडरवाटर प्रोटेक्शन मिलता है। ये स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें AI मैजिक इरेजर, एडिटर और सर्किल टू सर्च सहित motoAI जैसे लेटेस्ट फीचर दिए गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion की बैटरी

Motorola Edge 60 Fusion में 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

Motorola Edge 60 Fusion का कैमरा

Motorola Edge 60 Fusion में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50MP का Sony-LYTIA 700C सेंसर और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और 4K रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion की कीमत

Motorola Edge 60 Fusion 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। Motorola Edge 60 Fusion 5G को ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 60 Fusion 5G को तीन कलर ऑप्शन ब्‍लू, प‍िंक और बैंगनी रंग में लॉन्च किया गया है।

Stylish Design के साथ वीवो ने बजट रेंज में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Vivo Y37c

Related Articles

Latest News