Motorola Edge 60 Fusion 5G: भारत में लॉन्च किये गए लेटेस्ट Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन पर कंपनी जबरदस्त ऑफर दे रही है, जिससे इस शानदार स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 60 Fusion की खरीद पर 3,000 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जा रही है। इसके अलावा बैंक के कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर
ऑफर के तहत 25,999 रुपये में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Fusion के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 27,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion का कैमरा
Motorola Edge 60 Fusion में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50MP का Sony-LYTIA 700C सेंसर और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और 4K रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion की बैटरी
Motorola Edge 60 Fusion में 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500 mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच के AMOLED 1.5K पैनटोन वैलिडेटेड पैनल वाला डिस्पले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ मिलता है, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और वाटर टच को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है। Motorola Edge 60 Fusion में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट है, साथ ही स्मार्टफोन की मेमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।
Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स
Motorola Edge 60 Fusion में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ IP69/IP68 अंडरवाटर प्रोटेक्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन को पानी के भीतर भी उपयोग किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें AI मैजिक इरेजर, एडिटर और सर्किल टू सर्च सहित motoAI जैसे लेटेस्ट फीचर दिए गए हैं। Motorola Edge 60 Fusion 5G को तीन कलर ऑप्शन ब्लू, पिंक और बैंगनी रंग में लॉन्च किया गया है।











