50MP सेल्फी कैमरा, pOLED डिस्प्ले, 125W टर्बो पावर चार्जिंग और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन वाले Motorola Edge 50 Pro कीमतों में कंपनी ने बड़ी कटौती की है।
मोटोरोला की डील के तहत 36,999 रुपये में लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसी तरह 41,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छूट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है।
Motorola Edge 50 Pro Camera
Motorola Edge 50 Pro के बैक में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 50 Pro Battery
Motorola Edge 50 Pro में 125W टर्बो पावर चार्जिंग के सपोर्ट वाली 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है।
Motorola Edge 50 Pro Features
Motorola Edge 50 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 50 Pro को कैनवास ब्लैक, ल्यूसेंट पर्पल, और पर्ली व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 50 Pro को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।











