Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरसुलतानपुर से मुंबई के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का एमपी...

सुलतानपुर से मुंबई के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन का एमपी के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

भारतीय रेल द्वारा गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से सुलतानपुर जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 8-8 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस समर स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य की ओर जाएगी। 

गाड़ी संख्या 04212 सुलतानपुर-एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04212 सुलतानपुर-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 23 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को सुलतानपुर जंक्शन स्टेशन से भोर 04:00 बजे प्रस्थान कर, बीना शाम 17:30 बजे, रानी कमलापति रात 20:00 बजे, इटारसी 22:20 बजे पहुँचकर, अगले दिन अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04211 एलटीटी-सुलतानपुर समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04211 एलटीटी-सुलतानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 मई से 24 जून 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से शाम 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:00 बजे, रानी कमलापति 07:45 बजे, बीना 10:50 बजे, पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार रात्रि 23:00 बजे सुलतानपुर जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव

ये साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन अपने रूट के लखनऊ, कानपूर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News