Jabalpur-Ayodhya special train : जबलपुर से अयोध्या यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए West Central Railway ने यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-अयोध्या धाम रूट पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर समर स्पेशल कुल 13-13 ट्रिप संचालित की जाएगी, जिससे धार्मिक यात्रा और अवकाश के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Jabalpur-Ayodhya special train : इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं, ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्री अपनी सुविधा अनुसार यात्रा कर सकें। खास बात यह है कि फिलहाल सभी श्रेणियों में आरक्षित बर्थ उपलब्ध हैं, ऐसे में यात्री अग्रिम आरक्षण कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।
Jabalpur-Ayodhya special train :
Jabalpur-Ayodhya special train : Jabalpur–Ayodhya Dham Junction–Jabalpur Weekly Summer Special Train (13-13 trips)
Jabalpur-Ayodhya special train :वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित की जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:30 बजे Ayodhya Dham Junction से रवाना होकर जौनपुर जंक्शन, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज छिवकी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देगी। इसके बाद अगले दिन मानिकपुर जंक्शन, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड से होते हुए गुरुवार सुबह 6:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।













