स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo Y19 5G लॉन्च कर दिया है। प्रीमियम लुक वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स दिए हैं, जिनमे 5,500mAh की तगड़ी बैटरी, IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग और AI सपोर्ट वाला कैमरा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ये स्मार्टफोन बेहद टिकाऊ और भरोसेमंद है।
Vivo Y19 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y19 5G में 6.74 इंच का HD+ 90Hz का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित Funtouch OS पर चलेगा। ये स्मार्टफोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे बारिश या पानी के छींटों में भी स्मार्टफोन को सुरक्षित रहता है।
Vivo Y19 5G का कैमरा
Vivo Y19 5G के बैक पैनल में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो AI आधारित नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Erase, AI Photo Enhance और AI Documents जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, इसमें भी पोर्ट्रेट और नाइट मोड मौजूद है।
Vivo Y19 5G की बैटरी
Vivo Y19 5G में 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें Smart Charging Engine 2.0 तकनीक दी है, जो बैटरी के स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए तेज़ चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन Titanium Silver और Majestic Green दो कलर ऑप्शन में आएगा।
Vivo Y19 5G की कीमत
Vivo Y19 5G 5G स्मार्टफोन के 4जीबी रैम और 6जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB के स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। ये स्मार्टफोन ई-कामर्स प्लेटफार्म Flipkart, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कई लॉन्च ऑफर्स की भी घोषणा की है।
सस्ता हुआ वीवो का शानदार फीचर वाला धाकड़ स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra








