HomeTechnologyसस्ता हुआ वीवो का शानदार फीचर वाला धाकड़ स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra

सस्ता हुआ वीवो का शानदार फीचर वाला धाकड़ स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra

स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपने स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra की कीमत में 2,000 रुपये तक कटौती की घोषणा की है, डिस्काउंट के साथ इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट है। साथ ही इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। Vivo T3 Ultra में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo T3 Ultra में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T3 Ultra के बैक पैनल में f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo ने Vivo T3 Ultra के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 31,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 33,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 35,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब Vivo सभी मॉडल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद सभी मॉडल सस्ते मिलेंगे।

50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स वाला Motorola का धाकड़ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Related Articles

Latest News