इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता बजाज ऑटो ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई सीरीज बजाज चेतक 3503 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 35 सीरीज का सबसे किफायती वेरिएंट है।
बजाज चेतक 3503 ईवी में 3.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 155 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें अंडर-सीट 35 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। बजाज चेतक ईवी की अधिकतम गति 63 किलोमीटर प्रति घंटे है।
बजाज चेतक 3503 ईवी के फीचर्स
बजाज चेतक 3503 ईवी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक बेसिक LCD डिजिटल कंसोल दिया गया है। यह चार्जिंग 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में साढ़े तीन घंटे लेता है। आपको दो राइडिंग मोड मिलते रहेंगे इको और स्पोर्ट। हिल-होल्ड असिस्ट और फुल मेटल बॉडी है। चेतक 3503 को कंपनी ने चार कलर ऑप्शन इंडिगो ब्लू, ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट और मैट ग्रे कलर में लॉन्च किया है।
बजाज चेतक 3503 ईवी की कीमत
नए बजाज चेतक 3503 ईवी की कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।











