Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyVIVO का सबसे दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, iQOO...

VIVO का सबसे दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, iQOO Neo 10 में होंगे कई लेटेस्ट फीचर्स

iQOO Neo 10: स्मार्टफोन निर्माता VIVO ने अपने सब ब्रांड iQOO के नये मॉडल iQOO Neo 10 को भारतीय लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। iQOO India ने कहा कि गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 10 को भारत में 18 मई को लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Neo 10 के फीचर्स

iQOO Neo 10 स्मार्टफोन पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन होगा। इसमें iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेजसहित अनेक लेटेस्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं।

iQOO Neo 10 का कैमरा

iQOO Neo 10 के बैक पैनल में OIS फीचर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है, साथ में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस ​मिल सकता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO Neo 10 की बैटरी

कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQOO Neo 10 में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,600mAh की बैटरी दी जाएगी।

 

Related Articles

Latest News