HomeTechnology7000 रुपये कम में घर ले जाएं Motorola का 3D Curved pOLED...

7000 रुपये कम में घर ले जाएं Motorola का 3D Curved pOLED डिस्प्ले वाला दमदार स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपने शानदार 3D Curved pOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस दमदार स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Fusion के दाम में 7000 रुपये तक की कटौती की है।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Fusion पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर Edge 50 Fusion के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 25,999 रुपये कीमत वाला वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये कीमत वाला वेरिएंट 21,999 रुपये में मिल रहा है।

Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 50 Fusion 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits के ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.7 inch की FHD+ 3D Curved pOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 का प्रोसेसर दिया गया है। Edge 50 Fusion को कंपनी ने फॉरेस्ट ग्रीन, फॉरेस्ट ब्लू, हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा है।

Motorola Edge 50 Fusion का कैमरा

Motorola Edge 50 Fusion के बैक पैनल में डुअल कैमरा का सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYTIA 700C का प्राइमरी और 13MP का Ultra Wide सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल में 32MP का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी

Motorola Edge 50 Fusion में 68W की टर्बोफास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News