स्मार्टफोन निर्माता शाओमी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi CIVI 5 Pro के साथ बाजार में अपनी धाक जमाने आ रहा है। यह स्मार्टफोन 22 मई को कंपनी के 15वीं एनिवर्सरी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi Civi 5 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.55 इंच का 1.5K OLED माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 12GB और 16GB RAM मिल सकती है। Xiaomi Civi 5 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Xiaomi CIVI 5 Pro के बैक पैनल में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Leica फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पर 50MP का Samsung JNP सेंसर वाला कैमरा दिया जा सकता है।











