शानदार फीचर्स से लैस वीवो का स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G पर जोरदार डिस्काउंट पर मिल रहा है। Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 20,360 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि वीवो के इस स्मार्टफोन का लांचिंग प्राइस 29,999 रुपये है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन की खरीदी पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे ये स्मार्टफोन और सस्ता मिल सकता है।
Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच की FHD एमोलेड डिस्प्ले दिया गए है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Vivo T3 Pro 5G में 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।
Vivo T3 Pro 5G में बैक में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।











