HomeTechnology20,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ आई केयर डिस्प्ले और 108MP...

20,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ आई केयर डिस्प्ले और 108MP कैमरे से लैस Alcatel V3 Ultra 5G स्मार्टफोन

अल्काटेल ने अपना नया स्मार्टफोन Alcatel V3 Ultra 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल ने अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन में TCL की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन और पेपर जैसी रीडेबिलिटी मिलती है और इससे आंखों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

भारत में Alcatel V3 Ultra 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी देगी। इस Alcatel 5G फोन की सेल 2 जून से शुरू होगी और इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन्स

Alcatel V3 Ultra 5G में क्लियर दृश्यता और आई केयर असिस्टेंट वाला 6.88 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इस पर 2.5डी ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। Alcatel V3 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट दिया गया है, जो RAM Expansion तकनीक के साथ आया है। यह टेक्नोलॉजी फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर उसे डबल करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM पर काम करता है और इसमें 2TB Micro SD कार्ड भी लगाया जा सकेगा।

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा का कैमरा

Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अल्काटेल वी3 अल्ट्रा की बैटरी

Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,010mAh बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी स्टेंडबॉय मोड में 20 दिन से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन में डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ DTS साउंड सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा बिल्ट-इन स्टाइलस, Eye Care Assistant (नाइट मोड) और eSIM सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News