Saturday, January 24, 2026
HomeTechnologyसेल का उठाये फायदा, पाए इस कम्पनी का प्रीमियम स्मार्टफोन इतने सस्ते...

सेल का उठाये फायदा, पाए इस कम्पनी का प्रीमियम स्मार्टफोन इतने सस्ते दामों में

साल के अंतिम महीने और नए साल के शुरुआत में देश में सेल चल रही है जिसमें कम बजट वाले प्रीमियम स्मार्टफोन आप खरीद सकते हैं। हम ऐसे ही एक किफायती फ़ोन के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे है जिसमें कमाल फीचर के साथ आपको मिलेगा बेहतर अनुभव.

Techno Spark Go 1 ईतना सस्ता

ये फोन है Techno Spark Go 1 जो फ्लिपकार्ट पर 6899 रुपये पर आप खरीद सकते है और इसके साथ अगर इसपर बैंक ऑफर मिला लिया जाए तो ये फोन आपको 6554 रुपये पर मिल सकता है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर फोन का 4 जीबी वाला मॉडल 7299 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है और इस पर भी बैंक ऑफर का फायदा लिया जा सकता है और इफेक्टिव प्राइस और कम कराया जा सकता है।

Techno Spark Go 1 का डिस्प्ले

अगर हम टेक्नो स्पार्क गो के डिस्प्ले की बात करे तो इसका डिस्प्ले 2 में 6.67 इंच का पंच होल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज की स्मूथ रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इसमें यूनिसोक टी7250 चिपसेट लगा है और यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Techno Spark Go 1  कमाल की बैटरी

इसकी बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर 60 दिनों का स्टैंडबाय टाइम और 31 घंटे तक का कॉलिंग टाइम मिलता है। साथ ही सामान्य परिस्थितियों में चार साल तक बिना किसी रुकावट के चलने का वादा करती है।

Techno Spark Go 1 का कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें IP64 रेटिंग है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।

Related Articles

Latest News