Saturday, May 2, 2026
HomeTechnologyVivo ने लॉन्च किए 50MP सेल्फी कैमरा वाले दो नए स्मार्टफोन

Vivo ने लॉन्च किए 50MP सेल्फी कैमरा वाले दो नए स्मार्टफोन

वीवो ने अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini को लॉन्च कर दिया है। Vivo के इन स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo S30 स्मार्टफोन को Lemon Yellow, Mint Green और Peach Pink कलर ऑप्शन में और Vivo S30 Pro Mini को Cool Berry Powder, Mint Green, Lemon Yellow और Cocoa Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन जल्दी ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo S30 के फीचर्स

Vivo S30 में 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल वाला 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo S30 स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा Vivo S30 में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

Vivo S30 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700V 1/1.56-inch प्राइमरी कैमरा, 50 मेगपिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Vivo S30 Pro Mini के फीचर्स

Vivo S30 Pro Mini में 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला 6.31 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। Vivo S30 Pro Mini स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

Vivo S30 Pro Mini के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का 1/1.56-inch Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News