मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन Motorola G86 5G और Motorola G86 Power 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। मोटोरोला के दोनों स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 एवं IP69 रेटिंग दी गई है।
भारत में इन दोनों स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Motorola G86 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लगभग 32,169 रुपये तथा Motorola G86 Power 5G के 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लगभग 34,471 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। Motorola G86 5G और Motorola G86 Power 5G स्मार्टफोन्स को पैनटोन कॉस्मिक स्काई, पैनटोन क्राइसेन्थेमम, पैनटोन गोल्डन साइप्रस और पैनटोन स्पेलबाउंड में कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Motorola G86 5G और Moto G86 Power 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच का FHD+ 10 बिट कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2712×1220 पिक्सल है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
Motorola G86 5G और Motorola G86 Power 5G में 2.5GHz Octa Core MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 8GB और 12GB LPDDR4x RAM और 128GB, 256GB, 512GB स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जिनके साथ 2 साल का ओएस अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।
Motorola G86 5G 33W टर्बोचार्जिंग के सपोर्ट वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Motorola G86 Power 5G में 33W टर्बोचार्जिंग के सपोर्ट वाली 6720mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola के दोनों स्मार्टफोन्स के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 118° अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट साइड पर f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Motorola G86 5G और Motorola G86 Power 5G को मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।











