Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने भारतीय रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है।
इसी के तहत दक्षिण मध्य रेलवे ने हैदराबाद के चेरलापल्ली स्टेशन से पटना जंक्शन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ये समर स्पेशल ट्रेन तेलंगाना के चेरलापल्ली से आरंभ काजीपेट, महाराष्ट्र के नागपुर, गोंदिया, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारखंड के राऊरकेला, हटिया, रांची, बोकारो, बिहार के गया, जेहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी पर इसी रूट से लौटेगी।
गाड़ी संख्या 07255 चेरलापल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 4 जून से 31 जुलाई तक हर बुधवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 07256 चेरलापल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 6 जून से 1 अगस्त तक हर शुक्रवार को चलेगी।











