Monday, June 15, 2026
HomeAutoबैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी के साथ TATA Harrier EV हुई लॉन्च

बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी के साथ TATA Harrier EV हुई लॉन्च

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप को और मजबूत करते हुए Harrier EV इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। यह एसयूवी 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है और इसकी शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये रखी गई है।

TATA Harrier EV में सैमसंग नियो QLED द्वारा संचालित हार्मन द्वारा 36.9 सेमी (14.53″) सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो दुनिया का पहला नियो QLED ऑटोमोटिव डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें दुनिया का पहले JBL ऑडियो मोड के साथ 10 हाई पावर वाले JBL ब्लैक स्पीकर एक इमर्सिव अनुभव के लिए पूरी तरह से ट्यून किए गए हैं।

TATA Harrier EV की खासियतें

  • बैटरी पैक: TATA Harrier EV के दो वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जिसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं।
  • चार्जिंग: 1.5C फास्ट चार्जिंग से 15 मिनट में 250 KM तक की दूरी तय की जा सकती है।
  • स्पीड: 6.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम।
  • टॉर्क: 504 Nm टॉर्क के साथ डुअल-मोटर सेटअप।
  • डिजाइन: चार आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध।
  • फीचर्स: ऑटो पार्क असिस्ट, 6 टेरेन मोड, 55+ कनेक्टेड कार सुविधाएँ।
  • इंफोटेनमेंट: दुनिया का पहला नियो QLED ऑटोमोटिव डिस्प्ले और JBL ब्लैक स्पीकर सिस्टम।

TATA Harrier EV की बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी और टाटा मोटर्स ने बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी की घोषणा की है।

Related Articles

Latest News