स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 60 को 10 जून को भारत में लॉन्च करेगा, भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी।
मोटोरोला ने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 60 का एक टीजर जारी किया है। वहीं फ्लिपकार्ट में लाइव हुए पेज से Motorola Edge 60 की डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा आदि की जानकारी सामने आयी है।
Motorola Edge 60 फीचर्स
Motorola Edge 60 में 6.7 इंच की pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 60 को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, वहीं ड्यूराबिलिटी के लिए मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। Motorola Edge 60 स्मार्टफोन लेदर और कैनवस टेक्सचर्ड फिनिश में आता है, जिसके साथ पैनटोन जिब्राल्टर सी और शैमरॉक कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
Motorola Edge 60 कैमरा
Motorola Edge 60 के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक सुपर जूम सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 60 बैटरी
Motorola Edge 60 में 68W टर्बोपावर चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है।










