iQOO Z10 Lite 5G Launch Date: वीवो का सब-ब्रांड आईकू अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G 18 जून को भारत में लॉन्च करेगा। iQOO ने iQOO Z10 Lite 5G की लॉन्च डेट, डिजाइन और बैटरी को लेकर टीज़र जारी किया है, साथ ई-कॉमर्स वेबसाईट अमेजन पर भी एक पेज लाइव किया गया है।
जारी टीज़र के अनुसार iQOO Z10 Lite 5G में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी और स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया है।
iQOO ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर iQOO Z10 Lite 5G की लॉन्च डेट की घोषणा की। इसके साथ ही X पोस्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा किया है। जिसके अनुसार iQOO Z10 Lite 5G की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।
iQOO ने की घोषणा
iQOO ने अपने X पोस्ट में लिखा कि पेश है बिल्कुल नया iQOO Z10 Lite 5G- सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो आपको हर क्लास, हर गेम, हर पल में आगे बढ़ने में मदद करती है।
यह तो बस शुरुआत है। अजेय शक्ति का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए। Fully Loaded होने के लिए तैयार हैं? 18 जून को लॉन्च हो रहा है। iQOO Z10 Lite 5G, 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में से पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसकी बैटरी क्षमता 6000 mAh है, जो 2 जून 2025 तक के आंतरिक शोध पर आधारित है।








