Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyओप्पो भारत में जल्दी ही लॉन्च करेगा बजट रेंज वाला Oppo K13x...

ओप्पो भारत में जल्दी ही लॉन्च करेगा बजट रेंज वाला Oppo K13x 5G स्मार्टफोन

ओप्पो जल्दी ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च करेगा। भारत में ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Oppo K13x 5G का प्राइस 15,999 रुपये से कम हो सकता है।

लीक्स में Oppo K13x 5G स्मार्टफोन की डिजाइन और फीचर्स के बारे कुछ जानकारियों दी गई हैं, जिसके अनुसार Oppo K13x 5G स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके सेंटर में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है।

Oppo K13x 5G में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसरऔर 7,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें AI सपोर्ट वाले कैमरा फीचर्स के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

वहीं Oppo ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति में K सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की बात कही थी।

Related Articles

Latest News