Oppo Reno14 5G Diwali Edition: ओप्पो ने भारत में Oppo Reno14 5G Diwali Edition लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का नया स्मार्टफोन भारत का पहला हीट-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन है। साथ ही ये ओप्पो के एडवांस हायपरटोन इमेजिंग इंजन से लैस है।
इसके अलावा इसमें एआई एडिटर 2.0 पर बेस्ड एआई रीकंपोज, एआई बेस्ट फेस, एआई परफेक्ट शॉट, एआई इरेजर और एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI HyperBoost 2.0 और AI LinkBoost 3.0, GenAI इंटीग्रेशन के साथ AI ट्रांसलेट, AI वायसक्राइब, AI माइंड स्पेस, सर्किल टू सर्च जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
Oppo Reno14 5G Diwali Edition Features
Oppo Reno14 5G Diwali Edition में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 93% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
Oppo Reno14 5G Diwali Edition Battery
Reno 14 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Reno14 5G Diwali Edition Camera
Reno 14 5G के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Reno14 5G Diwali Edition Price
भारत में Oppo Reno14 5G Diwali Edition के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है, स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी 3,000 रुपये की छूट दे रही है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ओप्पो ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट तथा अमेजन और रिटेल आउटलेट से की जा जाएगी।











