सैमसंग ने अपना नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन से लैस है।
इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सैमसंग का 6nm Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और 5जी दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M17 5G कैमरा
Samsung Galaxy M17 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M17 5G बैटरी
Samsung Galaxy M17 5G में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M17 5G प्राइस
Samsung Galaxy M17 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री आज से सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर की जाएगी।











