Thursday, April 30, 2026
HomeTechnology7000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 15X...

7000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 15X लॉन्च

Realme ने अपना नया स्मार्टफोन Realme 15X 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme 15X 5G में 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच  सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.8 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसे एक्वा ब्लू, मरीन ब्लू और मैरून रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलेगा। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन से लैस है।

Realme 15X 5G Camera

Realme 15X 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 15X 5G Battery

Realme 15X 5G में 60W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है। 

Realme 15X 5G Price

Realme 15X 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से की जा रही है। लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये का बैंक ऑफर या 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

Related Articles

Latest News