स्मार्टफोन निर्माता इनफीनिक्स ने चुनिंदा मार्केट्स में अपनी Smart 10 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Infinix Smart 10, Infinix Smart 10 HD और Infinix Smart 10 Plus शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Infinix Smart 10 Smartphone
Infinix Smart 10 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी, इसमें LED फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 10 को Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Twilight Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Infinix Smart 10 HD Smartphone
Infinix Smart 10 HD में 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। Infinix Smart 10 HD में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix Smart 10 HD के बैक पैनल में LED फ्लैश से लैस 13MP का डुअल कैमरा (f/1.85 अपर्चर) सेटअप दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 10 HD को Timber Black, Shiny Gold, Crystal Green और Galaxy White कलर ऑप्शन में उतारा गया है।
Infinix Smart 10 Plus Smartphone
Infinix Smart 10 Plus में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Infinix Smart 10 HD में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix Smart 10 Plus के बैक पैनल में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 10 Plus को Sleek Black, Titanium Silver, Iris Blue और Ruby Red कलर ऑप्शन में उतारा गया है।











