HomeTechnologyकिफायती दाम में प्रीमियम डिजाइन वाला Infinix Smart 10 स्मार्टफोन भारत में...

किफायती दाम में प्रीमियम डिजाइन वाला Infinix Smart 10 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Infinix ने अपना नया किफायती दाम वाला Infinix Smart 10 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Smart 10 में 6.67 इंच का डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी, लेटेस्ट AI फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में Infinix Smart 10 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6799 रुपये राखी गई है। इसकी बिक्री 2 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर के माध्यम से जाएगी।

Infinix Smart 10 Features

प्रीमियम डिजाइन, मैट फिनिश और कंपोसिट स्क्रैच रेसिस्टेंट बैक पैनल वाले Infinix Smart 10 को कंपनी ने चार कलर्स ट्वीलाइट गोल्ड, टाइटेनियम सिल्वर, स्लीक ब्लैक और आयरिश ब्लू में पेश किया है। इसमें HD+ रेजोल्यूशन पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग, बिल्ट इन एआई राइटिंग और डॉक्यूमेंट एसिस्टेंट जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix Smart 10 Camera

Infinix Smart 10 के बैक पैनल में 8 मेगापिक्सल का ड्यूल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Infinix Smart 10 Battery

Infinix Smart 10 में 5,000mAh की बैटरी दी है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 40 घंटे तक कॉलिंग समय, 100 घंटे तक म्यूजिक और 28 दिनों तक स्टैंडबाय समय प्रदान करती है।

Related Articles

Latest News