Monday, June 15, 2026
HomeAutoमेटल बॉडी और रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ नया बजाज चेतक...

मेटल बॉडी और रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ नया बजाज चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज ऑटो ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 3001 भारत में आज लॉन्च कर दिया। चेतक 3001 की शुरुआती कीमत 99,990 रखी गई है और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 127 किमी की रेंज के साथ आता है। लॉन्च के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

चेतक 3001 ईवी की बैटरी और टॉप स्पीड

चेतक 3001 ईवी में 3.0 kWh बैटरी दी गई है, जो 127 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसके साथ 750W चार्जर दिया गया है, जो बैटरी को 0-80% सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट में चार्ज कर देता है। 3.1 kW मोटर की वजह से यह स्कूटर 63 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है।

ये भी पढ़ें- धांसू मिड रेंज स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 लेटेस्ट Moto AI फीचर्स के साथ लॉन्च, आज से सेल शुरू

चेतक 3001 ईवी के फीचर्स

चेतक 3001 ईवी की मेटल बॉडी, LED लाइट्स और रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन इसे भीड़ में अलग पहचान देते हैं। चेतक 3001 ईवी स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स मोड, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी, हिल होल्ड जैसे लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। 35 लीटर का बूट स्पेस और डिजिटल फीचर्स इसे शहर के अनुकूल बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- महिंद्रा की 7-सीटर SUV Scorpio N का नया सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च

चेतक 3001 ईवी की बुकिंग

चेतक 3001 ईवी में TecPac के साथ स्पोर्ट मोड और फॉलो-मी-होम जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं। चेतक 3001 ईवी की बुकिंग की सुविधा बजाज की वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और देशभर की 4000+ डीलरशिप्स पर की जा सकती है। इसकी डिलीवरी जुलाई 2025 से शुरू होगी।

Related Articles

Latest News