Thursday, May 7, 2026
HomeAutoमहिंद्रा की 7-सीटर SUV Scorpio N का नया सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वैरिएंट...

महिंद्रा की 7-सीटर SUV Scorpio N का नया सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च

Scorpio N Z4 AT: भारत की सड़कों पर राज करने वाली महिंद्रा की शानदार एसयूवी स्कॉर्पियो का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और आज भी लोग इसके दीवाने हैं। इसी दो देखते हुए महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N का नया ऑटोमैटिक वैरिएंट Scorpio N Z4 AT लॉन्च किया है। यह अब तक के सबसे किफायती ऑटोमैटिक वैरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.39 लाख रुपये (पेट्रोल) और 17.86 लाख रुपये (डीजल) से शुरू होती है।

Scorpio N Z4 AT का इंजन और पावर

Scorpio N Z4 AT में mStallion 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (203 hp, 370 Nm) और mHawk 2.2-लीटर डीजल (132 hp, 300 Nm) इंजन दिया गया। इसका mStallion 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल 203 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका mHawk 2.2-लीटर डीजल इंजन 132 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 

Scorpio N Z4 AT के फीचर्स

Scorpio N Z4 AT के पेट्रोल वैरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है, लेकिन डीजल में ऑप्शन में 4WD सिस्टम दिया गया है। इसे सिर्फ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में लाया गया है। Scorpio N Z4 AT में 8-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, LED टर्न इंडिकेटर्स, 17-इंच व्हील्स, रियर स्पॉइलर, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News