iQOO Z10 Lite 5G: आईकू ने अपना लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।
iQOO Z10 Lite 5G Price
भारत में iQOO Z10 Lite 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और iQOO इंडिया ई-स्टोर से 25 जून से 12 बजे खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई कार्ड से भुगतान करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Oppo A5x 5G स्मार्टफोन: बजट रेंज में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
iQOO Z10 Lite 5G Specifications
iQOO Z10 Lite 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस वाला 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें आर्म माली-जी57 MC2 जीपीयू के साथ Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB/ 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलेगा।
ये भी पढ़ें- ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टोरेज वाले ViVO T4 Ultra स्मार्टफोन की फर्स्ट सेल में मिलेंगे ढेरों ऑफर्स
iQOO Z10 Lite 5G Camera
Z10 Lite 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iQOO Z10 Lite 5G Battery
iQOO Z10 Lite 5G में 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।
ये भी पढ़ें- धांसू मिड रेंज स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 लेटेस्ट Moto AI फीचर्स के साथ लॉन्च, आज से सेल शुरू
iQOO Z10 Lite 5G Features
iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन को टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 202 ग्राम है।








